कुचामन सिटी| लायंसक्लब के तत्वावधान में मोहनीदेवी एवं किशनलाल बड़जात्या की स्मृति में महावीर प्रसाद गौतमकुमार बड़जात्या की ओर से रविवार को त्रिसिंगिया गांव में चश्मों का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष राम काबरा ने बताया कि 25 जनवरी को त्रिसिंगिया में नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें चयनित 72 मरीजों को चश्मों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्लब सचिव अशोक काला, महावीर बड़जात्या सहित क्लब सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।