- Hindi News
- प्रधान का बैंक बैलेंस 1100 रुपए, उपप्रधान का जीरो
प्रधान का बैंक बैलेंस 1100 रुपए, उपप्रधान का जीरो
कुचामनपंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान के पास महज 1100 रुपये नकद है। उपप्रधान के बैंक खाते में कुछ भी पैसा नहीं।
पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान कैलाश मेघवाल की ओर से आवेदन के साथ लगाए गए संपति ब्यौरा में इस बात का खुलासा हुआ। इनके पास नकदी और बैंक बैलेंस के नाम पर 1100 रुपए ही है। उपखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश मेघवाल के पास पिता के नाम से एक लाख कीमत की जमीन, स्वयं के नाम का करीब तीन लाख रुपए का मकान और प|ी के पास 83 हजार की ज्वैलरी है। इसके अलावा उनके पास नकद और बैंक बैंलेस के नाम पर महज 1100 रुपए ही हैं।
उपप्रधानके पास लाखों की अचल संपत्ति
पंचायतसमिति में उपप्रधान के पद पर जीत हासिल करने वाले गोर्वधनलाल शर्मा के पास अचल संपत्ति तो बहुत है, लेकिन नकद कुछ भी नही हैं।
उपखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उप प्रधान गोर्वधनलाल शर्मा के पास करीब 52 लाख रुपए की जमीन, 28 लाख रुपए का मकान है साथ ही करीब 1 लाख 65 हजार रुपए के आभूषण है। शर्मा ने संपति ब्यौरा में बताया कि उनके पास नकदी और बैंक बैंलेस कुछ भी नहीं हैं।