सरपंच का स्वागत
कुचामन सिटी| पालड़ीमें रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच भंवर लाल रेबारी, उपसरपंच जैसा राम गुर्जर का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में बन्नाराम फौजी, अमरा राम, गुलाब राम, पूर्व वार्ड पंच मालूराम, लियाकत अली, भागुराम जाट सहित लोगों ने स्वागत किया। सरपंच रेबारी ने लोगों को विकास का भरोसा दिलाया।