साधारण सभा स्थगित
कुचामन सिटी| पंचायतसमिति सभागार में बुधवार को आयोजित होने वाली साधारण सभा की बैठक स्थगित कर दी गई। विकास अधिकारी अमित चौधरी ने बताया की राज्य सरकार के आदेशानुसार 15 सितंबर से विधानसभा सत्र शुरू हुआ है जिसके चलते किसी भी बैठक का आयोजन नहीं किया जा सकता है। आगामी आदेश तक साधारण सभा की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।