पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 410 रोगी लाभान्वित

शिविर में 410 रोगी लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| कृष्णाहॉस्पिटल एवं सर्व ब्राह्मण समाज लिचाणा के संयुक्त तत्वाधान में ज्योति विद्या निकेतन सीनियर सैकण्डरी स्कूल लिचाणा में रविवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। ब्राह्मण समाज लिचाणा के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया की शिविर में फोर्टिस हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु महला, कृष्णा हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बीएल गावडिय़ा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी गावडिय़ा एवं नेत्र रोग विशेष डॉ. अजय सारस्वत ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 410 रोगी लाभान्वित हुए। इस अवसर पर सरपंच ओमसिंह राठौड़, उप सरपंच गोरधन सिंह, राधेश्याम शर्मा, शांतिलाल, पारसमल, महावीर सिंह, गिरधारी सिंह, मदन सिंह, लिछमण राम, अंजु शर्मा, हरिदास शर्मा, संदीप शर्मा, शुभम शर्मा सहित ग्रामीणों ने भी अपनी सेवाएं दी।