शांतिभंग के आरोप में सात गिरफ्तार
शांतिभंग के आरोप में सात गिरफ्तार
कुचामन सिटी| कस्बापुलिस ने रविवार रात निकटवर्ती ग्राम गोगोर में संदिग्ध हालात में घूमते सात जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। एएसआई अमर सिंह ने बताया की ग्राम गोगोर में सनिक पुत्र शफीक, कालवा पुत्र मोहम्मद अली, जहीर पुत्र भूरा, सलीम पुत्र इकबाल, मुरसलीम पुत्र इकबाल कुरैशी निवासी खानपुरा उत्तरप्रदेश को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया। ग्राम लिचाणा में भंवरलाल, हरजीराम पुत्र रामकरण गुर्जर निवासी लिचाणा आमजन के साथ झगड़ा करने पर उतारू थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर सातों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।