- Hindi News
- एनएसएस दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
एनएसएस दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
कुचामनमहाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बुधवार को एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम हुए। एनएसएस प्रभारी रणसिंह चौधरी ने बताया की पोस्टर प्रतियोगिता में भाग्यश्री जैन प्रथम, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में इतिश्री एण्ड ग्रुप प्रथम, निबंध प्रतियोगिता में जितेन्द्र एवं रुचिता ने प्रथम एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलका कुमावत ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में महेन्द्र मिश्रा, पूरण सिंह, श्योजीराम, शिशुपाल, माणकराम, श्रीकांत मिश्रा, मोना अग्रवाल, रितु अग्रवाल एवं नेहा तोषणीवाल रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश माण्डोत, डॉ. आर.सी भाटी, गिरिराज कुमावत, अशोक गर्ग, गिरिश आदित्य सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद था।