पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांतिभंग के आरोप में आठ गिरफ्तार

शांतिभंग के आरोप में आठ गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिड़/मौलासर/कुचामन| पीलवा,मौलासर कुचामन पुलिस ने रविवार को शांतिभंग के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पीलवा पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश, हरदीन, नोरतराम भींयाराम रैगर निवासी बाजवास आपस में झगड़ा कर रहे थे।

चारों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट पेश किया। मौलासर पुलिस ने गांव भदलिया के रामदेवा राम पुत्र डूंगर राम को शराब पीकर परिवारजनों के साथ गाली गलौच करने पर गिरफ्तार किया। कुचामन पुलिस ने बस स्टैंड पर कनोई पार्क के समीप लेन देन को लेकर झगड़ा कर रहे अशोक राज झाला पुत्र जगदीश प्रसाद मेघवाल, शिवेन्द्र पुत्र रविन्द्र शर्मा नवाब पुत्र फारूख कलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया।