पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजीव गांधी पंचायतराज संगठन की बैठक सम्पन्न

राजीव गांधी पंचायतराज संगठन की बैठक सम्पन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयकिसान विश्रामगृह में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के तत्वावधान में संयोजक बिरदाराम नायक की अध्यक्षता में बैठक हुई। संयोजक नायक ने कहा कि राजीव गांधी पंचायतराज संगठन की संपूर्ण जिले भर में स्थापना करना है एवं विकेंद्रीकरण की समझ को बढ़ाकर पंचायत राज सशक्तिकरण के लिए जिला स्तर पर जागरूकता बढ़ावा इस पर पहल कर इसे सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत वंचित वृद्ध एवं महिला प्रतिनिधि दलित आदिवासी अल्पसंख्यक वर्ग के जनप्रतिनिधियों के प्रति संवेदनशीलता राजनीतिक सशक्तिकरण कर उनकी सहभागिता को सुनिश्चित करना है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतन डूडी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं संगठन के चुनाव की प्रक्रिया, नरेगा जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संगठन स्तर पर जानकारी जुटाकर लोगों को फायदा दिलाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर अब्दुल मजीद सिलावट, खान मोहम्मद, पालिकाध्यक्ष हीरालाल सोलंकी, रामेश्वरलाल भाकर, मजीद भाईजान, अर्जुन फौजी, श्रवण मेघवाल, किशन सोलंकी, गोमाराम आदि शामिल थे।

कुचामनसिटी| राजीवगांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक रविवार को हुई। संगठन के जिला संयोजक बिरधाराम नायक जिला कार्यकारिणी सदस्य नाथूराम मेघवाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पंचायतीराज के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन में अधिक से अधिक संख्या में जागरूक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बनाने संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य करने पर चर्चा हुई।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेर खां, प्रतिपक्ष नेता हेमराज चावला, कोआपरेटिव सदस्य प्रभू राम पोषक, पार्षद जवानाराम रैगर, पूर्व पार्षद बाबूलाल सारवान, मोहम्मद अकरम, नियाज अली, कय्यूम अली, एजाज अली, अयूब तेली, अयूब बिसायती, जाहिद अली सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।