राष्ट्रीय जिम्नास्टिक टीम में चयन
कुचामन सिटी| आसपुराकी छात्रा रेशमा खीचड का राष्ट्रीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में चयन हुआ। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक कोच बाबूलाल कमेडिय़ा ने बताया कि 19 से 24 फरवरी तक रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आसपुरा की छात्रा रेशमा खीचड का चयन हुआ है। पिछले वर्ष नवम्बर में उदयपुर में आयोजित हुई महिला राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में खीचड ने आल राउण्ड प्रदर्शन करते हुए फ्लोर एक्सरसाइज, बोल्टिंग टेबल, एनी वन बार और बीम बार में चार पदक जीत कर व्यक्तिगत प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। रेशमा 10 से 17 फरवरी तक एसएमएस स्टेडियम जयपुर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी।