पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जश्ने गौसुलवरा का हुआ आयोजन

जश्ने गौसुलवरा का हुआ आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| मदरसाइस्लामिया सोसायटी की ओर से रविवार को छीपा मोहल्ला इमाम चौक में जश्ने गौसुलवरा का आयोजन किया गया। सोसायटी के प्रवक्ता रफीक खान ने बताया कि जश्ने गौसुलवरा में खतीब फरमाने के लिए मकराना के कारी असलम रब्बानी ने शिरकत की। जश्रे गौसुलवरा में पीराने पीर गौस पाक के नक्शे कदम पर चलने की नसीहत दी गई और मेहनत से कमाई करने, नमाज पढ़ने इंसानियत का पैगाम देने की बात कही। जलसे में दारूल उलूम रजाए मुस्तफा के सदर मुदरिश दिगर मस्जिदों के इमाम साहब के अलावा सोसायटी के नायब सदर हाजी याकूब अली भाटी, सदस्य इस्लामुद्दीन जोया, इस्लाम मणियार, अहमद अली खान, हुसैन व्यापारी, इमदाद खान, युनूस भाटी, इमरान देवडा, ईस्माईल भाटी, रफीक अंसारी, हनीफ भाटी, पार्षद इब्राहिम मौलानी ने शिरकत की।