फार्मासिस्ट दिवस मनाया
कुचामन सिटी| राजकीयचिकित्सालय में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ अरुण गौड़ थे। अध्यक्षता डॉ. विजय गुप्ता ने की। इस अवसर गौड़ ने कहा की सरकार द्वारा मेडिकल क्षेत्र में की गई सुविधाओं के विस्तार एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बाद फार्मासिस्टों को सम्मान के साथ-साथ रोजगार भी मिला है। गौड़ ने कहा की चिकित्सक कार्यों से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का पहला धर्म मानव सेवा है। समारोह के पश्चात गौड़ ने बेहतरीन चिकित्सीय सेवाओं के लिए फार्मासिस्ट चित्रा सिंह, सुनीता, अंकिता, योगेश बेड़ा, प्रदीप कुमार रामनिवास को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिकित्सालय के समस्त डाक्टर स्टाफ मौजूद था।