हजयात्रियों का आखिरी दल रवाना
कुचामन सिटी| शहरके खान मोहल्ले से गुरुवार को हज यात्रियों का दल रवाना हुआ जिनका मोहल्लेवासियों ने माला साफा पहनाकर स्वागत कर रवाना किया। आखिरी दल में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक लियाकत अली खान, जहान आरा खान, सरदार बानो, अजीज खान एवं शमशाद बानो शामिल थे। जिनका वार्ड पार्षद आरीफ खान, रफीक अहमद उस्मानी, हाजी नूर मोहम्मद खान, अब्बास खान, रफीक खान नेता, मोहम्मद शकील, इलियास गुरु, यूसुफ लीलगर, रमेश कुमार चावला, डॉ. लुकमान खान, शेर खान, पार्षद बसो बानो, दराब खान, जहीर खान, शाहनवाज खान, आरीफ खान, इरफान कुरैशी, जब्बार खान फौजी, आबीद खान, इमदाद खान सहित शहर के अनेक लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।