पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में लादड़िया पूर्व सरपंच नोलाराम घायल

हादसे में लादड़िया पूर्व सरपंच नोलाराम घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौलासर. मेगाहाईवे के गांव रसीदपुरा से आगे कीलका की ढाणी के पास ट्रक चालक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार लादड़िया के पूर्व सरपंच नोलाराम मेघवाल सहित तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हैड कांस्टेबल नाथूराम ने बताया कि बाइक पर वाबड़ी निवासी चैनाराम (23) पुत्र आशाराम कड़वा भदलिया निवासी महेंद्र पुत्र जीवणराम जाट रशीदपुरा पूर्व सरपंच नोलाराम बाइक पर कुचामन जा रहे थे। इस दरम्यान पंजाब से मुंबई जा रही मटर से भरे ट्रक के चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। चैनाराम महेंद्र रोड से दूर जाकर गिरे लेकिन नोलाराम रोड पर गिरा जिससे उसके पांव ट्रक के टायर के नीचे गए। पुलिस 108 एंबुलेंस ने घायलों को मौलासर चिकित्सालय पहुंचाया। नोलाराम की गंभीर हालत के चलते उसे प्राथमिक उपचार देकर कुचामन रेफर कर दिया। कुचामन गए तो वहां नाजुक हालत को लेकर अजमेर रेफर किया गया। चैनाराम महेंद्र को भी कुचामन रैफर कर दिया गया।