वाहनों के काटे चालान
कुचामन सिटी. पुलिसउपाधीक्षक विमल सिंह नेहरा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बुधवार को पुलिस थाना के सामने लॉयंस सर्किल पर विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्ल्घंन करने वाले दुपहिया चौपहिया वाहनों के चालन काटे। यातायात प्रभारी जयनारायण प्रजापत ने बताया कि अभियान के तहत बिना नंबर, बिना कागजात, काले शीशे एवं ओवरलोड सवारी लेकर चलने वाले वाहनों के चालान काटे गए। प्रजापत ने बताया की अभियान के तहत 7 बाइक को सीज कर 9 वाहनों के चालान काटकर 2700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।