पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक

सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. कुचामनपारीक समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 15 फरवरी को होगा। समाज अध्यक्ष शंकरलाल व्यास ने बताया कि तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा तय करने को लेकर कार्यकारिणी की बैठक ब्रह्मपुरी स्थित पारीक भवन में हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा विचार विमर्श करने के पश्चात 15 फरवरी को तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज सचिव बजरंग पारीक ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एवं कुचामन क्षेत्र के समाज बंधुओं के विचार आमंत्रित करने के लिए 4 जनवरी को समाज की आमसभा का आयोजन पारीक भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर समाज उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पुरोहित, चंपालाल पांडिया, पुखराज पारीक, नरेंद्र पारीक, भंवरलाल पारीक लोसल वाले, मधुसूदन पारीक, विजय पारीक, कुंजबिहारी जोशी, गोपाल पारीक, मदनलाल सहित कई समाज के लोग उपस्थित रहे।