कालवी जयंती 14 को
कस्बेके रावण मैदान 14 दिसंबर को कालवी जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह सभा का आयोजन होगा। अध्यक्ष कर्ण सिंह मिरगानेणी ने बताया समारोह में डेगाना क्षेत्र की पांच वर्षों से शिक्षा, सामाजिक, कला, साहित्य,खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
जयंतीको लेकर गांवों का दौरा
परबतसर.राजपूतसमाज के नेता एवं पूर्व मंत्री कल्याण सिंह कालवी की डेगाना में 14 दिसंबर को मनाई जाने वाली जयंती को लेकर समाज के लोगों ने गांवों का दौरा किया। डेगाना टीम अध्यक्ष कर्ण सिंह, छोटू सिंह, गिरवरसिंह सिरसूं, हड़मान सिंह पाटणियां, अर्जुन सिंह डोटोलाई, लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को खाटू में सरपंच कल्याणसिंह, केराप में बहादुर सिंह, डीडवाना में मांगू सिंह, कुचामन में दलपत सिंह रूणिजा तथा मंडावरा में नरेन्द्रसिंह तथा परबतसर में कर्नल मोहन सिंह श्यामपुरा से संपर्क कर जयंती में पहुंचने का आह्वान किया।
इसी प्रकार करणी सेना के महासचिव गोविंद सिंह ललाणा, भवानी सिंह, सुरेंद्र सिंह, दातार सिंह किनसरिया, विष्णु सिंह मकराना, योगवीर सिंह बाजेकां, बलवीर सिंह ढूंढिय़ा, धमेंद्रसिंह आदि राजपूत समाज के लोगों ने चिताई, ढूंढिय़ा, मकराना, बिदियाद, ललाणा, किनसरिया, बागोट आदि गांवों में दौरा कर जयंती समारोह में पहुंचने का आग्रह किया।