महिला कृषकों को उन्नत कृषि के सिखाए गुर
मौलासर. डाबड़ाके आईटी केंद्र पर मंगलवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय महिला कृषकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र की 35 कृषक महिलाओं को उन्नत कृषि के गुर सिखाए। कृषि विभाग के सहायक निदेशक कुचामन सिटी से भंवरलाल शर्मा ने रबी की उन्नत किस्मों के बारे में जानकारियां दी। मौलासर कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ महेन्द्र कुमार ने बढ़ते कीटनाशकोंं खरपतवार नाशको का सुरक्षित प्रयोग करने की सलाह दी। डॉ महेन्द्र कुमार ने वर्तमान में यूरिया की कमी के चलते उसके विकल्प के रूप में अमृत पानी गोमूत्र, गोबर, गुड़ के घोल का विधि नुसार प्रयोग करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी। शिविर में पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद ने विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी। इस मौके पर महिलाओं की ज्ञानार्जन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अग्रणी रहने वाली कृषक महिलाओं पारितोषिक वितरित किए गए।
मौलासर. ज्ञानार्जनप्रतियोगिता में अव्वल महिला कृषक को पारितोषिक वितरित करते अधिकारी।