पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कांग्रेस के विजयी जुलूस में उलझे कार्यकर्ता, समझाइश की

भाजपा कांग्रेस के विजयी जुलूस में उलझे कार्यकर्ता, समझाइश की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामनपंचायत समिति में बीजेपी का प्रधान बनने पर कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। वहीं दूसरी और पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी की प|ी सुनीता चौधरी के जिला प्रमुख बनने पर कांग्रेसियों ने भी जुलूस निकालना। कांग्रेस बीजेपी के जुलूस साथ निकलने से सीकर बस स्टैण्ड पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता ने उत्साहित होते हुए अपने-अपने नेताओं के पक्ष मे नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक तकरार की स्थिति बनी रही। इस दौरान विधायक विजयसिंह चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस उपाधीक्षक विमल नेहरा थानाधिकारी सुरेश सोनी ने मौके की नजाकत को देखते हुए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं से समझाइश करते हुए अलग-अलग किया। डीजे बंद कराने को लेकर हुई तकरार कांग्रेस का विजय जुलूस बस स्टैंड पहुंचा तो थानाधिकारी ने डीजे को बंद करा दिया। लेकिन गोल प्याऊ पर पुन डीजे शुरू करने पर थानाधिकारी ने डीजे बंद कराने का प्रयास किया। तब कुछ कार्यकर्ताओं पुलिस के बीच तकरार हो गई।