नियति दाधीच बनी मिस महिला महाविद्यालय
नियति दाधीच बनी मिस महिला महाविद्यालय
श्रीपुष्टिकर श्री पुरोहित सूरजराज रुपादेवी स्मृति महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में मंगलवार को मिस महिला महाविद्यालय के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. श्वेता कच्छवाह, गोविंद कल्ला, नीता पुरोहित निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. उषा सूदन व्यास ने बताया कि संस्थान सचिव ओमप्रकाश लोहरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश पुरोहित ने की। तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में 60 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नियति दाधीच मिस महिला महाविद्यालय चुनी गई। वहीं नेहा बिस्सा गर्विता पुरोहित संयुक्त रूप से प्रथम रनर अप रही।
राज्यमंत्रीअनिता भदेल कल जोधपुर आएंगी
महिलाएवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल 11 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर जोधपुर आएंगी। वे दोपहर दो बजे विभाग की संभाग स्तरीय बैठक में भाग लेंगी। सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 12 फरवरी को जोधपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर रात 8:30 बजे प्रस्थान कर जाएंगी।
कैफीकी पुस्तक का विमोचन 14 को
प्रसिद्धशाइर उपन्यासकार हबीब कैफी की उर्दू में प्रकाशित शायरी की पहली पुस्तक ‘रास्ता मिल जाएगा’ का विमोचन 14 फरवरी को गांधी भवन में शाम पांच बजे होगा। अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद बज्मे उर्दू के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शाइर शीन काफ निजाम करेंगे। जस्टिस एनएन माथुर मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व न्यायाधीश और वरिष्ठ साहित्यकार मुरलीधर वैष्णव विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर डॉ. निसार राही मधुर परिहार कैफी की शायरी पर पत्रवाचन करेंगे।
राज्यस्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का शुभारंभ
सांसदआदर्श ग्राम पंचायतों में कार्यरत फील्ड कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को यूथ हॉस्टल रातानाडा में हुआ। राज्य संसाधन केंद्र जोधपुर के निदेशक डॉ. जमील काजमी ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना में शत-प्रतिशत साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के साथ केंद्र द्वारा वातावरण निर्माण गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक डॉ. मोहम्मद इदरीस, नेहरू युवा केंद्र जोधपुर संभाग के युवा समन्वयक एसएस जोशी, कार्यक्रम समन्वयक मनीषसिंह राठौड़ ने संबोधित किया।
चार्टर्डएकाउंटेंट्स ने सीखे मैनेजमेंट के गुर
दीइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जोधपुर चैप्टर की ओर से 15 दिवसीय जनरल मैनेजमेंट कम्यूनिकेशन स्किल कोर्स का समापन समारोह मंगलवार को पावटा स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रथम अरुण कुमार हसीजा और विशिष्ट अतिथि सीए आनंद राठी थे। शाखा अध्यक्ष संजय परिहार ने अतिथियों का स्वागत किया। हसीजा ने उपस्थित प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देते हुए एक सफल सीए की पहचान बताई, साथ ही नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की सलाह दी। राठी ने इस क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जोधपुर चैप्टर के कमेटी सदस्य राकेश भंडारी एमजी चांडक भी उपस्थित थे। इस कोर्स में 101 सीए पास स्टूडेंट्स ने प्रशिक्षण लिया।
‘गृहविज्ञान’ विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन
श्रीमहालक्ष्मी बाउमावि प्रताप नगर में गृह विज्ञान विषय की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें गृह विज्ञान की अध्यापिका रश्मि पुरोहित के निर्देशन में कक्षा 11वीं 12वीं कला वर्ग की छात्राओं ने पॉट मेकिंग, डेकोरेशन, रंगोली, छपाई, सॉफ्ट टॉयज आदि प्रदर्शन किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर शाह एवं महालक्ष्मी बीएड कॉलेज, एलडीएम पब्लिक स्कूल एवं महालक्ष्मी बाउमावि की छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शाला प्राचार्य जेबी सिंह परमार ने छात्राओं को मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुआशराकॉन्फ्रेंस के पोस्टर का विमोचन
इस्लामीमुआशरा कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को हजरत अब्दुल लतीफ शाह चिश्ती की दरगाह पर किया गया। जोधाणा मुस्लिम जागरूक मंच एवं युवा मुस्लिम इस्लाह विकास समिति की जानिब से 12 फरवरी को बाद नमाजे इशा बंबा मोहल्ला में कॉन्फ्रेंस होगी।
संसदीयसमिति ने किया तनोट का दौरा
संसदीयस्थाई समिति (गृह मंत्रालय के मामलात) ने मंगलवार को तीसरे दिन तनोट क्षेत्र का दौरा किया। समिति के अध्यक्ष पी.भट्टाचार्य के नेतृत्व में सांसदों ने वहां बबलियान वाला सहित अन्य सीमा चौकियों का दौरा किया। उन्होंने वहां तैनात बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की और वहां के हालात की जानकारी ली। इसके बाद ये समिति जैसलमेर पहुंची, जहां सीमा क्षेत्र में रहने वाले जनप्रतिनिधियों से मिले। इनसे बॉर्डर क्षेत्र के विकास और समस्याओं के बारे में पूछा। इसके बाद ये समिति जोधपुर के लिए रवाना हो गई, जो शाम को यहां पहुंची। इस दौरान बीएसएफ आईजी डॉ. बीआर मेघवाल, डीआईजी रवि गांधी सहित वरिष्ठ अफसर मौजूद थे। ये समिति बुधवार को जोधपुर में जनप्रतिनिधियों से मिलेंगी। इसके बाद दोपहर में दिल्ली रवाना होगी।
बाबारामदेव कथा आज से, हुआ भूमि पूजन
मेड़तीगेट, फतेहसागर, कुचामन हवेली, हाथीराम का ओडा, शंभू भवन क्षेत्रवासियों के सहयोग से मोहल्ला विकास समिति के तत्वावधान में बुधवार से बाबा रामदेव कथा का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय कथा को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन समारोह हुआ। चंद्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि कुचामन हवेली स्थित सेठ मांगीलाल मैरिज हॉल में होने वाले कथा समारोह अंतर्गत बुधवार सुबह 10:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।