पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डोडवाड़ी गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

डोडवाड़ी गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना|निकटवर्ती डोडवाड़ीगांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। वीर तेजा क्रिकेट क्लब डोडवाड़ी विजेता एवं कुचामन क्लब उप विजेता रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राममनोहर डूडी एवं विशिष्ट अतिथि श्रवण मुरावतिया, जाखली सरपंच छत्रपाल सिंह शेराराम मण्डा थे। इस दौरान मुख्य अतिथि डूडी ने कहा कि जीवन में खेल काफी जरूरी है। बचपन से ही बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें टूर्नामेंटों के माध्यम से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। उन्होंने विजेता एवं उप विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल का बेहतर प्रदर्शन किया है परंतु अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए राज्य स्तर के टूर्नामेंटों में भी भाग लें। सरपंच छत्रपाल सिंह ने भी खिलाड़ियों ही हौसला अफजाई की। इस मौके पर मैन ऑफ दा मैच रहे महेश शर्मा एवं मैन ऑफ दा सीरिज शाकिर सहित खिलाड़ियों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह दिए। प्रतियोगिता आयोजक भारत बुरड़क, हरजी बुरड़क राकेश बुरड़क ने सभी का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...