पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईमेल पर सूचना दें संस्थाप्रधान

ईमेल पर सूचना दें संस्थाप्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. नोडलक्षेत्र के राजकीय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयोंं के संस्था प्रधानों की नियमित मासिक मीटिंग स्थानीय बालचर भवन में आयोजित हुई। नोडल अधिकारी किशनलाल काला ने बताया कि मीटिंग में नोडल क्षेत्र के 51 विद्यालयों में से 49 के संस्था प्रधान एवं प्रतिनिधि उपस्थित हुए। व्याख्याता प्रद्युम्न शर्मा ने बताया कि डीईओ के आदेशानुसार हर महीने 9 तारीख को नोडल संस्था प्रधानों की बैठक होगी। इसमें सभी संस्था प्रधानों को आना अनिवार्य होगा। सुनील माथुर उपासना पारीक ने कहा कि सभी मिलकर सहयोग करें तथा अपनी ईमेल आईडी नोडल विद्यालय में रजिस्टर करवाएं जिससे सूचनाओं का संप्रेषण तत्काल हो सके। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिन विद्यालयों ने ईमेल आईडी रजिस्टर करवा रखी है वे नियमित रूप से इसे चैक करें और सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराएं। मीटिंग में गैरहाजिर रहने वाले संस्था प्रधानों के विरुद्ध डीईओ को रिपोर्ट भेजी है।