पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी पर हमले के विरोध में कुचामन के बाजार रहे बंद

व्यापारी पर हमले के विरोध में कुचामन के बाजार रहे बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें एक व्यापारी पर अपहरण करने की नीयत से आठ-दस युवकों द्वारा जानलेवा हमले की घटना के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उप अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

मंगलवार की देर शाम आठ-दस हथियारबंद युवकों ने शाहजी का बगीचा स्थित नारायण ड्रीम बिल्डर्स एंड डवलपर्स प्रालि के संचालक नारायण अग्रवाल पर जानलेवा हमला कर दिया। दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों ने इस घटना के विरोध में हमलावरों पर ही हमला बोल दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए लेकिन लोगों ने पीछा कर एक हमलावर को पकड़ कर धुनाई कर दी थी। इस घटना के विरोध में बुधवार की सुबह सभी व्यापारी शाहजी बगीचा स्थित घटनास्थल पर जमा हुए। इसके बाद सभी लोगों ने घटना के विरोध मे बाजार बंद कराने का निर्णय लिया। इसका सभी व्यापारियों ने समर्थन किया। पुलिस ने रिछपाल, हरेंद्र सहित आठ-दस युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एकघंटे प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन

आक्रोशितव्यापारियों ने बस स्टैंड पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम महेंद्र मीणा और पुलिस उप अधीक्षक विमल सिंह नेहरा बस स्टैंड पर पहुंचे। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उपखंड अधिकारी ने जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

व्यापारियों ने बंद के लिए दिखाई एकजुटता

शहरमें आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में बंद के निर्णय में सभी व्यापारियों ने सहयोग दिया। व्यापारियों ने बस स्टैंड, गोल प्याऊ, धान मंडी, सीकर बस स्टैंड, सीकर रोड और स्टेशन रोड पर घूमे और सभी से बंद करने का आग्रह किया। इसे मानते हुए सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

कुचामन सिटी। एसडीएम और पुलिस उप अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते शहर के व्यापारी एवं (इनसेट में) बंद पड़ी दुकानें।

वारदात के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

मंगलवारदेर शाम हुई इस घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वारदात के तुरंत बाद लोगों ने हमलावरों के एक साथी को तो पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। हरेंद्र का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग जगहों पर टीमें भेजी गई हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।