पेज 13 का शेष...
बड़लाबासनिवासी सुमन ने तोड़ा दम: विभाग में मचा हड़कंप, परिजनों का स्वास्थ्य जांचा
थांवला।लाखीणारोड स्थित ढाणी में स्वाइन फ्लू मरीज के मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। राजकीय अस्पताल के डॉ. प्रकाश कुमार ने डाक्टरों की एक टीम भेजकर परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मरीज के परिजनों को टेमी फ्लू दी। जानकारी अनुसार हस्तीमल उर्फ भंवरलाल मुंदणिया को 7-8 दिन पहले बुखार सर्दी-जुकाम की शिकायत पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दवाइयां दी गईं। दवा देने के बाद भी मरीज को लगातार बुखार की शिकायत रही। इस दौरान उसे अजमेर जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम जांच रिपोर्ट में उसे स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। मरीज का अजमेर में इलाज चल रहा है। बुधवार को चिकित्सा विभाग ने मरीज के परिजनों की स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्साकर्मियों ने ढाणी में रहने वाले 10 परिवारों के 38 परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीज के परिजन सुरेश को टेमीफ्लू दी। कस्बे में स्वाइन फ्लू रोगी पाए जाने के बाद चिकित्सा विभाग सतर्कता बरत रहा है। बुखार और खांसी से पीड़ित लोगों का परीक्षण कराने सहित बचाव के उपचार परिजनों को बताए गए।