पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता को दिलाएंगे योजनाओं का लाभ

जनता को दिलाएंगे योजनाओं का लाभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिड़

छोटी खाटू

परबतसर| किनसरियामें बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच भंवर गोदारा का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

आईटी हॉल में सरपंच भंवर गोदारा का स्थानीय लोगों ने साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात सरपंच गोदारा ने उप सरपंच गिरधारीसिंह एवं वार्डपंच कानाराम, निर्मला कंवर, मीरकी, गीता देवी, शिवराम, बलदेवराम, भंवरी, कमला, टीना कंवर, लक्ष्मणसिंह, जगन्नाथ, जिला परिषद सदस्य नेनूराम लेगा एवं ग्राम सेवक विक्रमसिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर एलआईसी के श्रवणराम चौधरी ने सरपंच, उप सरपंच एवं ग्रामसेवक को डायरी भेंट की। सरपंच गोदारा ने कहा कि जनता को सरकार की हर योजना का लाभ मिले इसके लिए प्रयास करेंगे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कराएंगे। वार्ड पंच भी क्षेत्र का पूरा ख्याल रखें। संचालन श्रवणराम चौधरी ने किया। ग्राम पंचायत टापरवाड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच मंजू मेघवाल एवं राबड़ियाद में नवनिर्वाचित सरपंच मनुराज ने पदभार ग्रहण किया।

छोटीखाटू| खामियादमें पूर्व सरपंच कानाराम बेड़ा ने वर्तमान सरपंच सावित्री शर्मा को पंचायत भवन में सुबह 11.15 बजे कार्यभार सौंपा। बेड़ा ने कहा कि गांव की सेवा निस्वार्थ भाव से करना अगर मेरे सहयोग की जरूरत पड़े तो मैं पूर्ण सहयोग करूंगा। इस अवसर पर अमरसिंह वार्डपंच सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

कुचामनसिटी| मंडावरामें बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच भंवरलाल रेबारी ने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच भंवरलाल रेबारी उप सरपंच जैसाराम गुर्जर का पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह राठौड़ ने साफा बंधवाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। सरपंच रेबारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर परमाराम भाकर, गुल्लाराम अवला, दानाराम अवला, ममता बावरी, आशा भाकर एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। ग्राम पंचायत इंदोखा में भी नवनिर्वाचित सरपंच बिमला मावलिया और उप सरपंच महेंद्र मूंड ने पदभार ग्रहण किया। सहायक ग्रामसेवक कल्पना कुमारी ने पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर वार्ड पंच मदनलाल, रामनामा गुर्जर, सांवरमल, हिम्मतसिंह, मूलाराम बावरी, नानूराम मेघवाल, गोपाल शर्मा, मोहनलाल मावलिया, रामनिवास, चतराराम कुमावत, चंद्राराम कुमावत, रुघाराम कस्वां, पूसाराम, रामदेव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

ईडवा(डेगाना)| ग्रामपंचायत ईडवा के आईटी केंद्र में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच किरण प्रजापति ने सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। नवनिर्वाचित सरपंच किरण प्रजापति ने कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि गांव का विकास मिलजुल कर करेंगे। कल्याणकारी विकास योजनाओं का लाभ सभी लोगों को देंगे। इस मौके पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच प्रजापति, उपसरपंच वार्ड पंचों सहित कई जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया।

रिड़|कुंडरीके राजीव गांधी सेवा केंद्र में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच छीतर सिंह ने समारोह के साथ कार्यभार ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार गुरुप्रसाद तंवर थे। जबकि अध्यक्षता बीडीओ रेखा गौड़ ने की। नवनिर्वाचित सरपंच ने समारोह अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, पूर्व सरपंच वार्डपंचों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर बीडीओ रेखा गौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायतें गांवों के विकास की अहम कड़ी है। इस मौके पर जेईएन बालकिशन शर्मा, पूर्व सरपंच दुर्गादेवी, ग्रामसेवक राजेंद्र सिंह चौहान, शिवकरण चौधरी लांपोलाई, उप सरपंच विमला देवी सहित वार्डपंच बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पीहसरपंच ने संभाला कार्य भार

रिड़| पीहके नवनिर्वाचित सरपंच ओमप्रकाश कासनियां ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान सरपंच महेश चावला ने सरपंच कासनिया सहित वार्ड पंचों का माला, साफा शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच हनुमानप्रसाद हेड़ा, ग्रामसेवक सुरेश चारण, सहकारी समिति उपाध्यक्ष ओमप्रकाश महावर, गुलजार मोहम्मद, जीएम शर्मा, दामोदर प्रसाद, डूंगाराम कासनिया, बुद्धाराम कस्वां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आसोटासरपंच ने संभाला पदभार

लाडनूं| ग्रामपंचायत आसोटा के नवनिर्वाचित सरपंच हरदयाल रूलानियां ने बुधवार को कार्यभार संभाला। उन्हें ग्रामसेवक अनुराधा एवं सहायक ग्रामसेवक रूपचंद ने चार्ज सौंपा। इस अवसर पर सरपंच रूलानियां ने कहा कि वे अपनी ग्राम पंचायत में आने वाले गांवों के निष्पक्ष एवं समान रूप से विकास के लिये प्रयासशील रहेंगे। इस मौके पर उप सरपंच पप्पूराम, अशोक सिंह, अर्जुनराम, गोरधन, भगवानाराम, राजाराम, रिछपाल, चांदमल आदि उपस्थित थे।