बिजली चोरी के मामले दर्ज
डिस्कॉमथाना मकराना में बिजली की चोरी करने के मामले दर्ज हुए। थाना इंचार्ज हरिराम ने बताया कि कुचामन डिस्कॉम में सहायक अभियंता विजिलेंस भारत भूषण ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। प्राथमिकी में बताया कि कुचामन निवासी सूरज रतन कुमावत, मूलाराम जाट, मालाराम जाट, किशनलाल कुमावत जांच के दौरान बिजली की घरेलू चोरी करते पाए गए। इस दौरान आरोपियों ने जुर्माना राशि देने से इंकार कर दिया। जिस पर आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज कराए गए।