पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव ‘सृजन 2015’ में दी रंगारंग प्रस्तुतियां

वार्षिकोत्सव ‘सृजन 2015’ में दी रंगारंग प्रस्तुतियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मीनू, हेमलता ने ‘हे शुभारंभ गीत’ पर प्रस्तुति दी। प्रियंका ने ‘राम स्तुति’, सीमा कंवर ने ‘कोरे काजल री’ पर नृत्य पेश किया। सुनील सैनी ने देशभक्ति कविता से मंत्रमुग्ध किया। सुनीता, प्रियंका ने ‘सुन मितवा’, शहनाज ने ‘उड़ जा काले कावा’, भवानी ने ‘म्हारी घूमर छै नखराली’ पर नृत्य पेश कर खूब दांत बटोरी। प्रमोद ने ‘तेरे जैसा यार कहां’, भारती पूजा ने ‘छोटे-छोटे शहरों में’ पर प्रस्तुतियां दी। पप्पूराम और पूर्णिमा ग्रुप ने स्वच्छ भारत अभियान पर ड्रामा पेश किया। श्रवण कुमार ने हास्य कविता, गंगाराम, शंभु राम ने ‘धोरे माथे झोंपड़ी’, प्रीति पारीक ने मिमिक्री एवं कविता, विशाल ने ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’, प्रियंका ने ‘म्हारे हिवड़े में लागी’ देव्यांशु, सुरेश, अभिषेक, ललित ने ‘फनी डांस’ प्रस्तुत किया। रघुनाथ ने गिरते भारतीय मूल्यों पर आधारित कविता प्रस्तुत की। सरिता ग्रुप ने कव्वाली ‘दमा दम मस्त कलंदर’, पूर्णिमा, कृष्णा ने ‘केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश’, निखिल, जितेन्द्र, रमेश, हिम्मत, सुरेश ने ‘संदेशे आते हैं’, गणपत ग्रुप ने अंधविश्वास पर आधारित पर ड्रामा, सुनीता ने ‘अस्सी कली का लहंगा’ पर नृत्य पेश किया। प्रियंका राठौड़ ने ‘टूटे बाजू बंध री लूंग’, जितेन्द्र ने ‘मैं निकला गड्‌डी लेके, ज्योति ने ‘संवार लू’, हेमलता ने ‘चल जा रे हट नटखट’, जितेन्द्र ने ‘अमलीड़ो’, कुलदीप, दिनेश, जाकिर ने ‘इंडिया वाले’, देव्यांशु, सुरेश, ललित ने पाश्चात्य संगीत पर, सीमा ग्रुप ने ‘पधारो म्हारे देश’ पर, डिम्पल ने ‘रूणीचे रा धनियां’ पर, पूजा, डिम्पल, स्वाति, पूजा, भारती ने राज्यों की संस्कृति पर आधारित नृत्य पर पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। मंच का संचालन चंद्रशेखर एवं भानु भारद्वाज ने किया।

कुचामन सिटी. टैगोरग्रुप के वार्षिकोत्सव सृजन में प्रस्तुति देते महाविद्यालय के छात्र

कुचामन सिटी. टैगोर ग्रुप के वार्षिकोत्सव सृजन में पेश की गई शानदार प्रस्तुतियों पर छात्राओं ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने वार्षिकोत्सव में अपनी मौजूदगी दर्शाई।