पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईएनटी शिविर में 150 मरीजों की जांच

ईएनटी शिविर में 150 मरीजों की जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| ऑटोरिक्शा चालक यूनियन की ओर से बुधवार को सूर्या होटल में निशुल्क नाक,कान,गला एवं सामान्य रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यूनियन के सचिव नरेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि आदिनाथ ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में डाॅ. लवलीश जैन ने 150 मरीजों की निशुल्क जांच कर उपचार दिया। शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों को दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष अहसान अली, उपाध्यक्ष विनोद चावला, मुन्नालाल सारवान, भंवर अली खान, बाबू भाई व्यापारी, शमदरसिंह, उदयसिंह, ईरशाद खान, हनीफ शेख, रतनसिंह यूनुस बग्गड़ , मोहम्मद शकील शेख सहित यूनियन के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।