नौ के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज
मकराना| बिजलीचोरी निरोधक थाना मकराना में मंगलवार को नौ जनों के खिलाफ बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज करवाए गए हैं। कुचामन डिस्कॉम के सहायक अभियंता सतर्कता पीडी अग्रवाल ने प्राथमिकी में बताया कि श्योपाल निवासी पांचवा, लियाकत निवासी शेरानी आबाद, सोहनलाल निवासी राणासर, प्रेम मूंड निवासी धनजी का बाग, देवाराम मोहनराम निवासी श्रीनगर हिराणी, मदनलाल निवासी चारणवास, रतनाराम निवासी चारणवास एवं रामावती कड़वा का बास कुचामन सिटी चोरी की बिजली का घरेलू अघरेलू उपयोग करते हुए पकड़े गए थे।