पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्याकांड अपहरण कांड के 3 आरोपियों की हुई पेशी

हत्याकांड अपहरण कांड के 3 आरोपियों की हुई पेशी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवानाके 2006 में हुए जीवणराम गोदारा हत्याकांड प्रकरण में आरोपी परवेज की इसी काण्ड के प्रमुख गवाह प्रमोद के भाई इंद्रचंद अपहरण काण्ड में आरोपी प्रताप सिंह पांडोराई, गुलजारी परवेज की कड़ी सुरक्षा के बीच एडीजे न्यायालय में पेशी हुई। सभी आरोपियों को अजमेर सेंट्रल जेल से विशेष कमांडों भारी पुलिस बल के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच एडीजे न्यायालय में पेश किया गया। यहां 2 अलग-अलग प्रकरण में पेशी हुई। गोदारा हत्याकांड के प्रमुख गवाह प्रमोद के भाई इंद्रचंद अपहरण काण्ड में आरोपी परवेज, प्रताप सिंह पांडोराई गुलजारी को न्यायालय में पेश किया गया। इसी प्रकार गोदारा हत्याकांड में आरोपी परवेज को तथा गवाह महेन्द्र मीणा वर्तमान उपखंड अधिकारी कुचामन के भी बयान हुए। सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी सर्किल के अनेक थानों से थाना प्रभारी मय जाब्ते के साथ आरएसी के जवान तैनात किए गए थे। कोर्ट परिसर में पुलिस की ओर से वीडियोग्राफी की जा रही थी।

खबरें और भी हैं...