हजयात्रा के लिए अंतिम तिथि 15 तक
कुचामन सिटी| हजयात्रा2016 के आवेदन पत्र भरने से वंचित रहे आवेदकों के लिए सेंट्रल हज कमेटी मुम्बई ने आखिरी तारीख 15 फरवरी तक बढ़ाई है। मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद शकील ने बताया कि हजयात्रा के आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख बढ़ाने पर जो आवेदक पासपोर्ट नहीं बनने या अन्य किसी कारण से हज के आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं उनके लिए 14 फरवरी को छीपा मोहल्ला स्थित गाजीजी के चौक में निशुल्क फॉर्म भरे जाएंगे।