पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 पंचायतों में जनता जल योजना में बिल के 81 लाख बकाया, डिस्कॉम अब कनेक्शन काटने की तैयारी में

17 पंचायतों में जनता जल योजना में बिल के 81 लाख बकाया, डिस्कॉम अब कनेक्शन काटने की तैयारी में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

गांवोंमें जनता जल योजना के तहत चलने वाले कुओं ट्यूबवैल के बिजली बिल की बकाया राशि करीब 81 लाख रुपए से अधिक पहुंच गई है। डिस्कॉम की ओर से इसकी वसूली की कवायद तेज कर दी गई है और बकाया राशि जमा नहीं होने की स्थिति में जल्द की कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट पैदा होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार लम्बे समय से ग्रामीण क्षेत्र में थ्री फेस सिंगल फेस ट्यूबवैल कुओं के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। पूर्व में इस योजना से जुड़े गांवों में नलकूपों को संचालित करने में जो भी बिजली बिल आता था उसका भुगतान जलदाय विभाग की ओर से ही किया जाता था। लेकिन अप्रेल 2011 से बिजली के बिल भरने का जिम्मा ग्राम पंचायतों को सौंप देने से यह और समस्या बढ़ गई है। ग्राम पंचायतों के पास इतना बजट उपलब्ध नहीं होता कि भारी भरकम बिल अदा कर सके। इधर, डिस्कॉम ने बिल राशि जमा नहीं करवाने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दे दी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो जाएगा।

ग्राम पंचायतों के पास जनता जल योजना के बिजली बिल को भरने और पम्प चालक को मजदूरी देने के लिए पर्याप्त बजट का अभाव है। बिल की राशि इतनी अधिक बकाया है कि पंचायतों को मिलने वाले एसएफसी, टीएफसी एवं निर्बन्ध आदि मद की राशि से बिल भरना संभव नहीं है।

सरकार को देना होगा अलग बजट

^जनताजल योजना को सरकार की ओर से वापस जलदाय विभाग को सुपुर्द कर देनी चाहिए। अन्यथा पंचायतों को इसके लिए अलग से बजट देना होगा। गत दिनों इस समस्या को लेकर संघ का प्रतिनिधिमण्डल पंचायतराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल से भी भी मिला था, इस दौरान उन्होंने आश्वस्त किया था कि मुख्यमंत्री से मिलकर इसके लिए अलग फंड बनाने की मांग की जाएगी। लालारामअणदा, शिव सरपंच प्रदेश प्रवक्ता, सरपंच संघ

विभाग में भी 22 लाख रुपए के बिल बाकी

डिस्कॉमसूत्रों के अनुसार जलदाय विभाग के ट्यूबवैल और कुओं के बिजली बिल के पेटे करीब 22 लाख रुपए की राशि बकाया चल रही है।

इन ग्राम पंचायतों में बिल है सर्वाधिक बकाया

कुचामनपंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायत भांवता, इन्दौखा, चारणवास, रसाल, आनन्दपुरा, परेवड़ी, रूपपुरा, शिव, चारणवास में ट्यूबवैल और कुओं का बिल सर्वाधिक बकाया है।

डिस्कॉम सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायतों में थ्री फेस कनेक्शनों के करीब 44 लाख रुपए बकाया हैं। जिसमें ग्राम पंचायत आनन्दपुरा के 2 कनेक्शन के 398801, भांवता में 2 कनेक्शन के 1401512, चारणवास में 5 कनेक्शन के 533135, दीपपुरा में 2 कनेक्शन के 20935, इन्दौखा में 6 कनेक्शन के 1267432, जिलिया में 1 कनेक्शन के 20565, मंडावरा में 1 कनेक्शन के 28664, नारायणपुरा में 1 कनेक्शन के 10069, पांचवा में 2 कनेक्शन के 56911, परेवड़ी में 2 कनेक्शन के 201305, रसाल में 3 कनेक्शन के 456801, रूपपुरा में 3 कनेक्शन के 47142, शिव में 3 कनेक्शन के 34902 रुपए बकाया है। इसी प्रकार सिंगल फेस कनेक्शन पेटे ग्राम पंचायत आनन्दपुरा में 3 कनेक्शन के 101128, भांवता में 3 कनेक्शन के 40739, चारणवास में 49 कनेक्शन के 1292508, दीपपुरा में 13 कनेक्शन के 77816, हिराणी में 9 कनेक्शन के 20584, इन्दौखा में 15 कनेक्शन के 415110, जिलिया में 21 कनेक्शन के 78822, नारायणपुरा में 3 कनेक्शन के 55638, पांचवा में 7 कनेक्शन के 9043, पलाड़ा में 3 कनेक्शन के 1078, परेवड़ी में 9 कनेक्शन के 168444, राणासर में 1 कनेक्शन के 8376, रसाल में 4 कनेक्शन के 571082, रूपपुरा में 11 कनेक्शन के 137038, शिव में 30 कनेक्शन के 586557, उगरपुरा में 7 कनेक्शन के 6800 जलदाय विभाग के 16 कनेक्शन के 116255 रुपए शामिल है।

15 फरवरी से काटेंगे कनेक्शन

^डिस्कॉमकी अधिकाधिक बकाया वसूली ही प्राथमिकता है। पंचायतों पर लाखों रुपए की राशि बकाया चल रही है। इसकी वसूली के लिए पंचायतों कनेक्शनधारक को नवीनतम बिल पत्र भेजकर ताकीद की गई है। अगर आगामी 15 फरवरी तक बिल का भुगतान नहीं हुआ तो कनेक्शन काटने और आवश्यकता होने पर ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की जाएगी। भंवरचौधरी, सहायक अभियंता, अजमेर डिस्कॉम, कुचामन सिटी

खबरें और भी हैं...