पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी परीक्षा में वीक्षकों परीक्षार्थियों पर मोबाइल रखने पर रहेगा प्रतिबंध

पटवारी परीक्षा में वीक्षकों परीक्षार्थियों पर मोबाइल रखने पर रहेगा प्रतिबंध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के निर्देशों में पटवार भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2016 को लेकर बुधवार को एसडीएम महेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में दो अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया।

पहली बैठक में उपसमन्वयक, केन्द्राधीक्षक एवं सहायक केन्द्राधीक्षक तथा दोपहर 2.30 बजे रखी गई। बैठक में उप-अधीक्षक पुलिस, थानाधिकारी प्रतिनिधि, परिवहन निरीक्षक, राजस्थान पथ परिवहन निगम प्रतिनिधि एवं परीक्षा पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बैठक में उपखण्ड अधिकारी महेन्द्र मीणा तहसीलदार अभिलाषा चौधरी ने परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि किसी भी वीक्षक, परिक्षार्थी किसी अन्य कार्मिक के पास मोबाइल फोन पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति कदाचार में दोषी पाया जाता है तो उसके विरूद्ध राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 1992 के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं सभी अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाबूलाल जांगिड़ ने परीक्षा सम्बन्धित संपूर्ण प्रक्रिया पावरपॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत की। उन्होंने कुचामन सिटी में 25 केन्द्रों पर परीक्षा होनी है, जिनमें 10174 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए 4 उपसमन्वयक, 4 सतर्कता दल, 25 केन्द्राधीक्षक, 36 सहायक केन्द्राधीक्षक, 51 पर्यवेक्षक एवं 105 आंतरिक सतर्कता दल सदस्यों को नियुक्त किया गया है। केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक एवं पर्यवेक्षक को अपना पहचान पत्र बनवाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो गुरुवार को उपखण्ड कार्यालय में उपलब्ध करवाना होगा। वीक्षकों एवं अन्य कार्मिकों को पहचान पत्र केन्द्राधीक्षकों के द्वारा जारी किए जाएंगे। बिना पहचान पत्र के अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कुचामन सिटी. पंचायतसमिति सभागार में आयोजित बैठक को सं‍बोधित करते एसडीएम।

खबरें और भी हैं...