हर दूसरे दिन बदल रहा है मौसम का मिजाज
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
मौसममें व्यापक बदलाव का दौर थम नहीं रहा है। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में दिन के मौसम में फाल्गुन-चैत्र माह की गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं रात के समय तापमान कम होने से सर्दी का असर बरकरार है। मौसम का आलम यह है कि अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
हर दूसरे-तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री घट या बढ़ रहा है। चार दिनों में तीन डिग्री तापमान कम हो गया। सर्दी और गर्मी के इस मिले-जुले मौसम में लोगों को समझ नहीं रहा आखिर अगले दिन कैसा मौसम रहेगा। इधर, मौसम में उतार-चढ़ाव से सर्दी जनित मौसमी बीमारियां पांव पसारने लगी है। इधर, मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण फसलों की बढ़त में भी खासा असर पड़ रहा है।
फसलोंमें भी सिंचाई की आवश्यकता बढ़ी
मौसममें गर्माहट के चलते रबी की फसल में सिंचाई की आवश्यकता बढ़ रही है। कृषि जानकारों के अनुसार जौ, गेहूं और प्याज की फसल को ज्यादा सिंचाई की जरूरत बढ़ रही है। वहीं चना, धनिया, सरसों की फसलों में कीट रोग होने की आशंका है। कम पानी वाले क्षेत्रों में ज्यादा समस्या हो रही है। इस कारण पैदावार में खासी गिरावट होने की आशंका है।