मारवाड़ मूंडवा| जवाहर नवोदयविद्यालय कुचामन में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा शनिवार को यहां संपन्न हुई। केंद्राधीक्षक एवं प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश मिश्र ने बताया कि परीक्षा पूर्व निर्धारित समयानुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यहां राआउमावि में कुल पंजीकृत 256 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थीं। इनमें से 11 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें।
कुचामनसिटी| जवाहरनवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल 1133 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी मदनलाल एवं प्रद्युमन शर्मा ने बताया कि नवोदय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा में राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 703 बच्चों में से 668 बच्चों ने और राजकीय भोमराजका विद्यालय में 489 विद्यार्थियों में से 465 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
मारवाड़ मूंडवा. नवोदयपरीक्षा देते छात्र छात्राएं।