‘डाक बाबू लाया रे संदेशवा’
शहरके मारवाड़ महाविद्यालय में गुरुवार को रंगारंग “सारंग’ वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मकराना के पूर्व विधायक रूपा राम मुरावतिया थे।
विशिष्ट अतिथि के परमा राम, दानाराम राठी, नेमा राम नेतड़, योगेश कुमार जाखड़, प्रहलाद मण्डा, बेगा राम कुंकणा, भूराराम शेषमा, जीवन राम जाखड़, चैनाराम आंवला, सिकन्दर खान, हुकमाराम थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।महाविद्यालय निदेशक सुल्तान सिंह थालोड़, बनवारी लाल पचार, सुनिल कुमार बिजारणियां ने अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। छात्रा पूजा आंवला, आशा धायल ने “ठुमका से नाची म्हारी ब्याण...’ पर नृत्य पेश किया। संजू बाबर, नयना गुर्जर ने “हवन करेंगे...’, दिनेश ने “आयो भाभी मैला मैं...’, ललिता एंड पार्टी ने “घूमर नखराली...’, रुकसार भाटी ने “डाक बाबू लाया रे संदेशवा...’, राजेन्द्र भाखर, उदय सिंह, रवि कुमावत ने “बागा मैं झूलण दीजै...’, रिंकू वैष्णव ने “मरझाणी झांझर बोल पड़ी...’, मनीषा कुमावत ने “राधा नाचेगी...’ नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
कुचामन सिटी| कार्यक्रममें प्रस्तुति देती महाविद्यालय की छात्राएं