कुचामन सिटी. शहरके नेहरू उद्यान में गुरुवार को भामाशाह शिविर में वार्ड 11 के लोग उमड़े। अधिशाषी अधिकारी सुनिल चौधरी ने बताया कि शिविर में 132 आधार कार्ड, 85 भामाशाह कार्ड 33 बैंक खाते खोले गए। चौधरी ने बताया कि इसी तरह शुक्रवार को वार्ड संख्या 12 के लिए भामाशाह शिविर आयोजित होगा।