पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसए शिक्षकों को वेतन नहीं मिला

एसएसए शिक्षकों को वेतन नहीं मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने एसएसए आयुक्त को पत्र प्रेषित किया हैं। संघ के प्रदेश महामंत्री भंवर अली खान ने बताया कि एसएसए आयुक्त ने जिला परियोजना समन्वयकों को वेतन बजट आवंटन होने के तीन दिन के भीतर शिक्षकों को भुगतान करने के निर्देश दिए हैं लेकिन जिले में इन आदेशों की पालना नहीं हो रही है। एसएसए आयुक्त ने 3 जनवरी को ही दिसंबर का बजट जारी कर दिया था लेकिन शिक्षकों को फरवरी माह में दिसंबर का वेतन भुगतान किया गया।वहीं एसएसए आयुक्त ने 6 फरवरी को 7 करोड़ 70 लाख रुपए का बजट रिलीज किया लेकिन आज तक शिक्षकों को जनवरी माह का भुगतान नहीं मिला है। समय पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश है।