पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसटीएफआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से

एसटीएफआई का राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलटीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का छठा राष्ट्रीय सम्मेलन राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के तत्वावधान में 15 फरवरी से 17 फरवरी तक गंगानगर में आयोजित होगा। शिक्षक संघ शेखावत के जिला मंत्री किस्तूरमल वर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में सीपीआईएम सांसद सीताराम येचुरी, विधायक हेतराम बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में देशभर के एसटीएफआई के शिक्षक भाग लेंगे और सम्मेलन में शिक्षा के गुणात्मक सुधार को लेकर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर शिक्षक संघ शेखावत की बैठक तहसील अध्यक्ष रामलाल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वर्मा ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 4 रैगर बस्ती में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।