पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री टैगोर कॉलेज में लाइव जूलॉजी डिजिटल अल्टरनेटिव पर हुई कार्यशाला

श्री टैगोर कॉलेज में लाइव जूलॉजी डिजिटल अल्टरनेटिव पर हुई कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री टैगोर कॉलेज में शनिवार को लाइव जूलॉजी डिजिटल आल्टरनेटिव्स पर सेमिनार का आयोजन हुआ। अजमेर से आए वक्ता डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को विज्ञान प्राणी शास्त्र विषय में यूजीसी द्वारा लगाए गए प्राणियों के विच्छेदन पर रोक के बाद प्रस्तावित अन्य विकल्पों पर जानकारी उपलब्ध करवाई। डॉ. शर्मा ने प्राणियों को हो रहे निरंतर नुकसान विलुप्त होती उनकी प्रजातियों के साथ इनके क्रियाकलापों पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने आस पास के क्षेत्र की जैव विविधता, सांप, मेढक, पक्षियों की जानकारी देते हुए उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अध्ययन के बारे में बताया। सेव एन्वायर्नमेंट एण्ड वेलफेयर ऑफ एनीमल्स के दीवाकर यादव ने विद्यार्थियों को प्राणी विच्छेदन के स्थान पर अध्ययन के डिजिटल विकल्पों की जानकारी दी। संस्था के सदस्य आशीष जांगिड़, ओमवीर धवल ने लाइव जूलॉजी के महत्व उसके द्वारा उत्पन्न होने वाले रोजगारों की जानकारी दी। श्री टैगोर महाविद्यालय के सचिव सीताराम चौधरी ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में हो रही उन्नति के ध्यान में रखते हुए उच्च अध्ययन की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कॉलेज प्राचार्य शैलेन्द्र पाटनी जुगल किशोर शर्मा ने जीव विज्ञान के क्षेत्र में उपयोग में लिए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। समापन पर सेव एन्वायर्नमेंट एण्ड वेलफेयर ऑफ एनीमल्स सोसायटी के सदस्यों का कॉलेज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कुचामन सिटी. श्री टैगोर महाविद्यालय में लाइव जूलॉजी पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते विषय विशेषज्ञ डॉ. विवेक शर्मा।