पुलिस के हाथ नहीं आए हमलावर
एकव्यापारी पर जानलेवा हमला करने की घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। इसके चलते व्यापारियों और आमजन में दहशत है।
मंगलवार की देर शाम शाहजी बगीचा स्थित प्रोपर्टी व्यवसायी नारायण अग्रवाल के कार्यालय पर आठ दस युवकों ने एकराय होकर हमला कर दिया था। इसमें व्यापारी नारायण अग्रवाल बाल-बाल बच गए थे। स्थानीय लोगों ने हमलावरों को भगाया था। इस घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
लोगों ने घटना के दिन एक हमलावर हरेंद्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था लेकिन पुलिस उससे कोई राज नहीं उगलवा पाई है। थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि पुलिस ने तीन चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा है।