छात्रवृति शिविर 15 को
कुचामन सिटी| राजस्थानबोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ जयपुर की ओर से मुस्लिम समाज के प्रतिभावान छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृति के लिए आवेदन 15 फरवरी का भरे जाएंगे। मुस्लिम एज्यूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से 15 फरवरी को सुबह दस बजे से दो बजे तक छीपा मोहल्ला स्थित सोसायटी कार्यालय में छात्रवृति के आवेदन पत्र भरने के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सत्र 2013-14 में कक्षा 10 एवं 12 में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले नियमित छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे।