पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस आठ दिन बाद भी नहीं लगा पाई इंद्रचंद का सुराग

पुलिस आठ दिन बाद भी नहीं लगा पाई इंद्रचंद का सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस के लिए सुराग बना चुनौती

सूत्रोंके मुताबिक जिस मोटरसाइकिल वाहन से इंद्रचंद गया था, तो उसे किसी ने देखा ही उसके नंबर किसी को पता चले। इंद्रचंद के फोन से आखिरी फोन रात को किया गया था। इसके बाद से कॉल डिटेल लोकेशन की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पा रही है। यह पता लगाना पुलिस के लिए बड़ा दर्द बनता जा रहा है। घटना से क्षेत्र के लोगों में भय और आशंका भी है, इसलिए आम जनता का उतना सहयोग नहीं मिल रहा है, जितना मिलना चाहिए था।

दबिशदे रही हैं पुलिस की टीमें

वृतनिरीक्षक भोमाराम के अनुसार पुलिस द्वारा गठित की गई टीमों में कुचामन सीओ, डेगाना सीओ सहित जसवंतगढ़, मौलासर, खुनखुना, मारोठ थाना प्रभारियों की टीमों द्वारा अनेक स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अज्ञात व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है परन्तु अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।