भाजपा का एक साल निराशाजनक
कुचामन सिटी. कांग्रेसपदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के इस एक वर्ष के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया है।
पालिका में प्रतिपक्ष नेता हेमराज चावला एवं पार्षद सम्पति देवी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश भाजपा शासन के एक वर्ष के कार्यकाल को महंगाई, भ्रष्टाचार, कुपोषण अपराधों में निरंतर बढ़ोत्तरी वाला बताया है।
चावला ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई मुफ्त दवा योजना, शहरी बीपीएल आवास योजना, जनता जल योजना, भूमि अधिग्रहण, मेट्रो ट्रेन और रिफाइनरी जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को रोक कर जनता के साथ खिलवाड़ किया है।