जांच शिविर 14 दिसंबर को
कुचामन सिटी. महावीरइंटरनेशनल, गुलाबचंद गौड़ एवं नेहा ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क नाक, कान गला रोग जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन होगा। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुभाष चंद पहाडिय़ा ने बताया कि रविवार को श्री जेडी जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रांगण में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक डाॅ. दीपक भारद्वाज मरीजों की निशुल्क जांच कर उपचार देंगे। पहाडिय़ा ने बताया कि शिविर में निशुल्क गले की एंडोस्कोपी की जांच, आडियोमीटर जांच, नाक, कान, गला की जांच दवा वितरण की जाएगी। संस्था द्वारा रविवार को इसी प्रागंण में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। शिविर संयोजक सुरेश गंगवाल ने बताया कि रविवार को होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग, जयपुर के निदेशक डा. मोहनसिंह शेखावत एवं डा. राजेन्द्र आचार्य, डा. हुकुम सिंह किरडोलिया के सान्निध्य में शिविर आयोजित किया जाएगा।