पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 बसों में जयपुर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

20 बसों में जयपुर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर. भारतीयजनता पार्टी शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की बैठक गुरुवार को खारिया तालाब पर स्थित नृसिंह मंदिर में विधायक मानसिंह किनसरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि सरकार ने एक साल में बेहद अच्छे काम किए हैं। जयपुर पहुंचने के लिए परबतसर विधानसभा क्षेत्र से 20 बसों की व्यवस्था की गई है। इसमें से 5 बसें ग्यारह पंचायतों के लिए एवं 15 बसें परबतसर क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों एवं नगरपालिका क्षेत्र के लिए रहेंगी। विधायक ने भाजपा सदस्यता अभियान में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान संयोजक उपप्रधान कुचामन तेजसिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य रामावतार शर्मा, रामस्वरूप मोदी, मूलचंद शर्मा, रामनिवास दिवाकर, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश सेन, केएल आचार्य आदि कई लोग मौजूद थे।

मौलासर.भारतीयजनता पार्टी के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को रवाना होंगे। इकाई अध्यक्ष धनराज सांभरिया और नंदलाल पाड़या ने बताया कि जयपुर के अमरूदों के बाग में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कस्बे सहित आसपास के सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को अल सुबह वाहनों से रवाना होंगे।