शिविर में 72 मरीजों का ऑपरेशन
कुचामन सिटी. लॉयन्सक्लब के तत्वावधान में लॉयन दलपतसिंह रूणिजा के सहयोग से आयोजित किए गए निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के तहत गुरुवार को 72 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। लॉयन्स क्लब अध्यक्ष राम काबरा ने बताया बुधवार को नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर में 400 रोगियों की जांच करते हुए 123 रोगियों को शल्य चिकित्सा के लिए चयनित किया गया था। डॉ. प्रदीप गुप्ता एवं डॉ लुकमान खान और उनकी टीम ने गुरुवार को चयनित रोगियों का राजकीय चिकित्सालय में ऑपरेशन किया और शाम तक 72 मरीजों के ऑपरेशन किए। इस मौके पर संजीव सिंह, चेतन खालड़का, बाबूलाल मानधनियां, अशोक काला सहित आदि ने सहयोग दिया।