पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस टीम छापे मारते रही पकड़ में नहीं आए बदमाश

पुलिस टीम छापे मारते रही पकड़ में नहीं आए बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

भांवतामें रविवार रात एक दुकानदार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि भांवता निवासी प्रदीप कुमार दर्जी पुत्र बनवारी लाल की दुकान पर रविवार की देर शाम हिस्ट्रीशीटर रिछपाल जाट, उसका साथी चितावा निवासी दातारसिंह एवं चैनाराम जाट पहुंचे। तीनों ने सिगरेट और गुटखा लिया और जब प्रदीपकुमार ने पैसे मांगे तो उन्होंने फायर कर दिया। इस घटना में प्रदीपकुमार बाल बाल बच गया। तीनों आरोपी बोलेरो कैंपर लेकर मौके से फरार हो गए। सोनी ने बताया कि प्रदीपकुमार की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

दिनभरदबिशें देती रही पुलिस टीम: भांवतामें फायरिंग की घटना के बाद पुलिस उप अधीक्षक विमल सिंह नेहरा मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम का जायजा लिया। डीएसपी नेहरा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमों ने एक दर्जन से अधिक जगहों पर दबिश दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि पुलिस टीमें अपराधियों का सुराग लगाने में जुट गई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भांवता फायरिंग मामला