पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजी वाद विवाद में प्रतिभागियों ने रखे तर्क

अंग्रेजी वाद विवाद में प्रतिभागियों ने रखे तर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीटैगोर महाविद्यालय में सोमवार को अंग्रेजी वाद-विवाद एवं स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञापन, आधुनिक तकनीक, मीडिया की भूमिका, भ्रष्टाचार, भारतीय शिक्षण पद्धति, ग्रामीण शहरी जीवन शैली, महिला सशक्तिकरण, सुपर नेचुरल पावर, इंटरनेट के लाभ हानियां, संयुक्त एवं एकल परिवार, पुरुष और महिलाओं का मैनेजमेंट सिस्टम आदि जैसे समसामयिक एवं संवेदनशील मुद्दों पर अंग्रेजी में अपना पक्ष रखा। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अंग्रेजी के व्याख्याता महेश शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा, रणवीर सिंह रहे। इस अवसर पर संस्था निदेशक पूरण सिंह रणवां सचिव सीताराम चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय के ग्रामीण परिवेश से आए विद्यार्थी निशुल्क अंग्रेजी स्पोकन कार्यक्रम से अपना व्यक्तित्व निखार सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएएसी की टीम, द्वितीय स्थान बीकॉम कक्षा की टीम एवं तृतीय स्थान पर बीए संकाय की टीम रही। प्राचार्य डॉ.शैलेन्द्र पाटनी ने आभार जताया। मंच संचालन बजरंग कांटिया ने किया।

कुचामन सिटी. अंग्रेजीवाद विवाद प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।