कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
छोटी खाटू. बाईपासकुचामन रोड़ पर बाइक कार की टक्कर में दो जने घायल हो गए। जानकारी अनुसार बाइक सवार मुकेश पुत्र श्रीराम माली (24) मुकेश पुत्र मूलाराम गुर्जर (20) कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये। छोटीखाटू चौकी इंचार्ज गोपालराम कांस्टेबल नाथूराम ने मौके पर पहुंच घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। हासोदी निवासी कार चालक प्रेमचंद पुत्र छित्तर मल जांगिड़ के भी मामूली चाेटे लगी। यहां आए दिन हाेने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने बाईपास के समीप स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।